2048

कैसे खेलें

  1. बोर्ड पर ऊपर, नीचे, बाएँ या दाएँ स्वाइप करें (कंप्यूटर पर ऐरो कीज़)। सारी टाइल्स उसी तरफ़ खिसकती हैं।
  2. एक जैसे नंबर वाली दो टाइल्स टकराती हैं तो जुड़कर एक हो जाती हैं, और उनका जोड़ आपके स्कोर में जुड़ता है।
  3. हर चाल के बाद एक नई 2 या 4 वाली टाइल आती है।
  4. 2048 की टाइल बनाओ तो जीत। चाहें तो आगे खेलते रहें। कोई चाल न बचे तो गेम ख़त्म।

2048 गेम फ़्री ऑनलाइन खेलें। स्वाइप करके टाइल्स खिसकाएँ, एक जैसे नंबर जोड़ें और 2048 बनाएँ। आपका गेम सेव रहता है।

गेम के अंदर के बटन अभी अंग्रेज़ी में हैं। English में पढ़ें

2048 क्या है?

2048 एक नंबर पज़ल है जो 4 × 4 के ग्रिड पर खेला जाता है। हर चाल में सारी टाइल्स एक तरफ़ जितना हो सके खिसकती हैं। जब एक जैसे नंबर वाली दो टाइल्स टकराती हैं, तो वो जुड़कर एक टाइल बन जाती हैं: दो 2 मिलकर 4, दो 4 मिलकर 8, और ऐसे ही दोगुना होते जाते हैं। लक्ष्य है 2048 वाली टाइल बनाना।

यह गेम इटली के डेवलपर गैब्रिएल चिरुली ने मार्च 2014 में बनाया था। कुछ ही दिनों में करोड़ों लोग इसे खेलने लगे। Gamesupa का 2048 फ़ोन के लिए बना है: आसान स्वाइप, एक चाल का अनडू और हर चाल के बाद अपने आप सेव।

फ़ोन पर 2048 गेम: 4 × 4 बोर्ड, नीचे बाएँ कोने में 512 की टाइल और उसके बगल में 256, 64 और 32
चलता हुआ गेम। सबसे बड़ी टाइल कोने में और उसके बगल में अगली बड़ी टाइल्स।

स्कोर कैसे बनता है

पॉइंट सिर्फ़ तब मिलते हैं जब टाइल्स जुड़ती हैं। जितने की नई टाइल बनी, उतने पॉइंट। दो 8 जोड़कर 16 बनाया तो 16 पॉइंट। हर चाल के बाद किसी ख़ाली खाने में एक नई टाइल आती है, ज़्यादातर 2 और कभी-कभी 4। जब बोर्ड भर जाए और कोई दो पास वाली टाइल्स एक जैसी न हों, तब गेम ख़त्म।

जीतने की आसान टिप्स

  • सबसे बड़ी टाइल एक कोने में रखें। ज़्यादातर अच्छे खिलाड़ी नीचे वाला कोई कोना चुनते हैं और वहीं टिके रहते हैं।
  • ज़्यादातर दो ही दिशाएँ इस्तेमाल करें। कोना नीचे-बाएँ है तो ज़्यादातर बाएँ और नीचे स्वाइप करें। ऊपर तभी, जब कोई रास्ता न बचे।
  • टाइल्स की लाइन बनाएँ। किनारे पर बड़े से छोटे क्रम में, जैसे 512, 256, 128, 64। तब जोड़ अपने आप बड़ी टाइल तक पहुँचते हैं।
  • हर जोड़ के पीछे न भागें। जो चाल बड़ी टाइल को कोने से हटा दे, वो अक्सर नुकसान करती है।
  • अनडू से सीखें। ग़लत चाल हो जाए तो वापस लें और सोचें कि बेहतर क्या होता।

पूरी स्ट्रैटेजी अंग्रेज़ी में पढ़ें: How to win at 2048।

2048 — सवाल-जवाब

क्या 2048 फ़्री है?

हाँ। Gamesupa पर 2048 पूरी तरह फ़्री है और फ़ोन, टैबलेट या कंप्यूटर के ब्राउज़र में चलता है। कुछ डाउनलोड नहीं करना, कोई अकाउंट नहीं बनाना।

फ़ोन पर टाइल्स कैसे खिसकाएँ?

बोर्ड पर ऊपर, नीचे, बाएँ या दाएँ स्वाइप करें। कंप्यूटर पर ऐरो कीज़ या W, A, S, D दबाएँ।

पेज बंद करने पर गेम सेव रहता है?

हाँ। हर चाल के बाद बोर्ड और स्कोर आपके फ़ोन में सेव होते हैं, तो अगली बार वहीं से खेल सकते हैं।

2048 बनाने के बाद क्या होता है?

आप खेलते रह सकते हैं। Keep going चुनें और 4096 या उससे बड़ी टाइल बनाने की कोशिश करें।

क्या चाल वापस ले सकते हैं?

हाँ, एक चाल। New game के पास वाले उल्टे तीर को दबाएँ, या कीबोर्ड पर Z या U दबाएँ।